ब्रज प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक राजकीय 115वां मेला महोत्सव श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर जिला जज विनय कुमार,जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विधि विधान के साथ किया महाभिषेक

0
20

 

हाथरस। ब्रज प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक प्रांतीय राजकीय 115वां मेला महोत्सव श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला जज विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं परिवारीजनों के साथ किला परिसर स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन और महाभिषेक किया।

इस दौरान भगवान श्री दाऊजी महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया गया तथा 56 भोग अर्पित किया गया। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयकारों, शंखनाद और घंटों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री दाऊजी महाराज से मेला महोत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, सीओ सिटी हिमांशु माथुर सहित कई न्यायिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here