परशुराम मूर्ति प्रकरण में 36 घंटे का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी करेगी आंदोलन…..

0
78

 

हाथरस। भगवान परशुराम जी की मूर्ति के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

मौके पर पदाधिकारियों की प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हुई। पदाधिकारियों के मुताबिक, प्रशासन ने कार्रवाई के लिए 36 घंटे का समय मांगा है।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने कहा कि तय समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर सामाजिक एवं संबंधित संगठनों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने मांग की कि घटना की वास्तविक वजह सामने लाई जाए और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मौके पर पूनम शर्मा, निशांत उपाध्याय, सौरभ पराशर, अरुण शर्मा, दीनू पंडित, अभिषेक पाठक, मनोज उपाध्याय, हर्षवर्धन द्विवेदी, जय नारायण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मोहित शर्मा, उज्ज्वल गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here