हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने सीयल स्थित श्रीमती ओमवती देवी इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं को हिन्दी, अंग्रेजी और गणित की नोटबुक वितरित कीं।
इस अवसर पर पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना ही सच्ची शुभकामना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ पूरे एक माह तक जनपद में चलाया जाएगा। इसके तहत बच्चों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। पाठ्य सामग्री पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।










