हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, यह बैठक एफपीओ और किसानों के माध्यम से क्लस्टर बनाकर कृषि एवं स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में किसानों और एफपीओ को निर्यात प्रक्रिया, लाइसेंसिंग और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ने की जानकारी दी गई। वरिष्ठ विपणन निरीक्षक डॉ. नीलिमा सिंह ने बताया कि जीआई टैग प्राप्त उत्पादों के अधिकृत उपयोगकर्ता बनाने के लिए संबंधित विभागों को साथ जोड़ा जाएगा। एफपीओ को जैविक खेती अपनाने, बेहतर उत्पादन करने और उत्पादों के निर्यात पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
एपीडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि मुकेश ने हाथरस से आलू के निर्यात को बढ़ावा देने की जानकारी दी। उन्होंने एफपीओ को IEC और RCMC पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। साथ ही AgriExchange पोर्टल समेत अन्य माध्यमों से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की तलाश करने के तरीके बताए।
कार्यक्रम में एफपीओ ने निर्यात प्रक्रिया में आगे बढ़ने और सहयोग करने पर सहमति जताई।










