अलीगढ़।मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के शिक्षक मयंक जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राजस्थान की राजधानी जयपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
जयपुर इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मयंक जैन को उच्च शैक्षणिक मानदंडों, शोध कार्यों में सक्रिय भूमिका और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान मिला। पुरस्कार उन्हें पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित वाईएसएस (YSS) फाउंडेशन के चेयरमैन कमल चौधरी, कैप्टन आर.सी. त्रिपाठी और कैप्टन मुकेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
मूल रूप से अशोकनगर, मध्य प्रदेश निवासी मयंक जैन विगत दस वर्षों से मंगलायतन विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर प्रो. सुमर वीर सिंह सहित समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी। वहीं, मयंक जैन ने इस सम्मान का श्रेय विश्वविद्यालय, परिवार और सहयोगियों को दिया।
यह सम्मान विश्वविद्यालय और शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय है।







