हाथरस से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी से जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने यूजीसी से जुड़े हालिया प्रावधानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सीमा उपाध्याय ने यूजीसी के नए प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि इन प्रावधानों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में चिंता बढ़ रही है।
सीमा उपाध्याय ने कहा कि शिक्षित युवाओं और शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निवेदन किसी भी वर्ग के अधिकारों के खिलाफ नहीं है।
पत्र में एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए शिक्षा व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया गया है। सीमा उपाध्याय ने सभी वर्गों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की प्रधानमंत्री से अपील की है।







