युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,पुलिस मामले की जांच में जुटी

0
22

 

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र में आगरा रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास रविवार सुबह एक होटल के सामने युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए होटल संचालक पर मारपीट का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान 43 वर्षीय अजय कुमार पुत्र बेनीराम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से फिरोजाबाद के मोहल्ला शेलाई का निवासी था और वर्तमान में कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला में रहकर पेंटिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार, अजय शनिवार शाम रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित सुल्तान होटल पर खाना खाने गया था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा।

रविवार सुबह उसका शव होटल के सामने सड़क पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here