मारपीट में गंभीर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत,मुकदमा हुआ दर्ज

0
2

 

हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के अखईपुर गांव में मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मंगलवार देर शाम अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अखईपुर निवासी 21 वर्षीय संजय उर्फ संजू पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 फरवरी की शाम उनका बेटा संजय गांव में भूपेंद्र की चक्की से आटा लेने जा रहा था। रास्ते में सौरव के घर के सामने गांव के ही सोमदत्त उर्फ राजू, शिवम उर्फ शिब्बू, हरिओम, महेश, विष्णु, गोपाल और गोविंद ने उसे रोक लिया।

इन सभी ने लाठी, सरिया और तमंचे से जान से मारने की नीयत से संजय पर हमला कर दिया। हमले में संजय उर्फ संजू के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसे गंभीर हालत में तत्काल अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां आज मंगलवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम भी अलीगढ़ में ही कराया जा रहा है

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव अखईपुर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here