सासनी में आवारा कुत्तों का आतंक जारी,47 नए लोगों सहित 155 को लगी एंटी रेबीज वैक्सीन

0
1

सासनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 47 नए लोगों सहित कुल 155 को लगी एंटी रेबीज वैक्सीन

हाथरस।तहसील सासनी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी दहशत व्याप्त है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसक हुए कुत्तों ने राह चलते दर्जनों लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह काटकर घायल कर दिया है। कुत्तों के बढ़ते हमलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पर वैक्सीन लगवाने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

अस्पताल में उपचार के लिए आए कुल 155 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज दी गई, जिनमें से 47 ऐसे मरीज थे जिन्हें कुत्तों के हमले के बाद पहली बार वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। शेष पुराने मरीजों को वैक्सीन का अगला कोर्स दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर शालिनी शर्मा ने स्थिति की गंभीरता की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय में कुत्तों के काटने के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है और अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराते हुए घायलों का उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है ताकि लोग सड़कों पर सुरक्षित आवाजाही कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here