लुटसान में 7 दिवसीय शिवमहापुराण कथा,आचार्य राधा बिहारी शरण कर रहे कथा वाचन

0
1

 

हाथरस जिले के सासनी के गांव लुटसान में चल रहे सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य राधा बिहारी शरण महाराज भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूप और उनकी महिमा का वर्णन कर रहे हैं।

महाराज ने प्रवचन में बताया कि शिव महापुराण का श्रवण करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और अंतःकरण शुद्ध होता है। उन्होंने भगवान शिव के विभिन्न अवतारों, सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह के प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर पुष्पा देवी, ओमवती भारद्वाज, अनीता भारद्वाज, विवेक शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, विनय शर्मा, शिव कुमार भारद्वाज, पवन शर्मा, अखिलेश शर्मा, नीतू शर्मा, नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अभि बजरंगी, अभिषेक शर्मा, मुदित भारद्वाज, लवकेश शर्मा, रोहित शर्मा, रोमेश शर्मा, राजा शर्मा और अमन शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here