वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का 14 फरवरी को बिसावर में किया जाएगा अनावरण, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

0
7

 

सादाबाद।वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण 14 फरवरी को बिसावर में किया जाएगा। यह प्रतिमा एसबीजे इंटर कॉलेज के निकट स्थापित की गई है। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बिसावर स्थित शीतगृह प्रांगण में जाट कल्याण समिति और रालोद ने संयुक्त रूप से एक बड़ी बैठक का आयोजन किया।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के आगमन को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि वीर गोकुला जाट जैसे योद्धाओं की प्रतिमाएं नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

रालोद के वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी शहीद वीर गोकुला जाट की प्रतिमा के अनावरण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज से ग्राम सभाओं और पंचायतों में बैठकों व जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान बहादुरपुर भूप से आरंभ होकर बीजलपुर, एदलपुर, मीरपुर, कजरौठी, ऊँचागांव, रसमई, करसौरा, धानौटी एवं घाटमपुर सहित अन्य गांवों में आयोजित होगा।

इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य केशव देव चौधरी, सुआ पहलवान, प्रवीण पौनिया, उम्मेद सिंह और जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान सहित कई जाट नेता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई और अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।

आयोजकों ने बताया कि प्रतिमा अनावरण समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और ग्रामीण शामिल होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here