यूजीसी व एससी/एसटी मुद्दे पर बढ़ा आक्रोश, हाथरस में परशुराम सेना ने किया विरोध प्रदर्शन

0
6

 

हाथरस। यूजीसी और एससी/एसटी से जुड़े मुद्दों को लेकर देश और प्रदेश में सवर्ण संगठनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग जिलों में धरना-प्रदर्शन और विरोध कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इसके क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है, लेकिन इसके बावजूद सवर्ण संगठनों का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है।

इसी क्रम में हाथरस में राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजू कौशिक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए पंडित राजू कौशिक को पिछले दो दिनों से हाउस अरेस्ट कर रखा है, ताकि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके। इसके बावजूद रविवार को राजू कौशिक और परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने यूजीसी के विरोध में पैदल मार्च निकालने का प्रयास किया

जैसे ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को पदयात्रा की जानकारी मिली, पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान परशुराम सेना के पदाधिकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई

प्रदर्शनकारियों ने आगे जाने की अनुमति न मिलने पर मौके पर ही जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरने से उठ गए

इसके बाद परशुराम सेना के प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी और एससी/एसटी मुद्दे को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपा

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी वही इस मौके पर शरद उपाध्य नंदा सहित सवर्ण समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here