अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग द्वारा अस्थायी स्वास्थ्य स्थल, जारव का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्थल पर उपलब्ध समस्त अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें भूसा रजिस्टर, हरा चारा रजिस्टर तथा टैगिंग रजिस्टर शामिल रहे। निरीक्षण के समय यह पाया गया कि स्थल पर हरा चारा एवं भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी।
निरीक्षण के अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय सिंह, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवित्रजीत सिंह, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सदर) डॉ. सुधीर कुमार, श्री हरवंश वशिष्ठ, श्री निवेश गर्ग, पंचायत सचिव श्री सत्येंद्र, एवं प्रधान श्री यादव उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त ऑर्गेनिक फार्मिंग तथा गिर नस्ल के नस्ल सुधार के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रगतिशील पशुपालक श्री बृजेश सिंह एवं शास्त्री जी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
निरीक्षण के उपरांत माननीय अध्यक्ष द्वारा समस्त गौशालाओं में नेपियर घास एवं मोरिंगा घास के उत्पादन एवं रोपण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे गौवंश के पोषण स्तर में सुधार किया जा सके।







