पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मुरसान थाने किया औचक निरीक्षण

0
12

 

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना मुरसान का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री हिमांशू माथुर, प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र, मैस एवं थाना परिसर का भ्रमण किया गया। महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिसर में समुचित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कार्यालय में अभिलेखों एवं रजिस्टरों के रखरखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा सभी अभिलेखों को समय से अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सीसीटीएनएस कक्ष के निरीक्षण के दौरान उपकरणों की उचित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान भवनों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा थाना बैरक, कार्यालय, विवेचना कक्ष आदि में आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, विद्युत तारों को व्यवस्थित करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत थाना मुरसान स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महिला फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता एवं शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देने एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here