सदर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 जिंदा कारतूस हुआ बरामद

0
16

थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई।

थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर जलेसर रोड स्थित गंदे नाले के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here