दबंगों ने लाठी डंडों से पेट्रोल पंप पर बोला हमला जमकर की मारपीट,घटना सीसीटीवी में हुई

0
10

 

हाथरस के सासनी कस्बे में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब कुछ दबंगों ने एक पंप कर्मियों और कार्यालय को निशाना बनाया। हमले की शुरुआत सीएनजी भरवाने के दौरान लाइन में आगे गाड़ी लगाने को लेकर हुई विवाद से हुई।

इसके बाद दबंगों ने अपने कई साथियों को बुलाकर पंप पर धावा बोला दिया। विरोध करने पर दबंगों ने 25 सेकेंड में पंपकर्मी पर लगातार चार थप्पड़- पांच लाठियों मारी। इसके बाद दबंग तोड़फोड़ कर 2-3 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। जिसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पंप मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना करीब 6 बजे हुई। शुरुआती विवाद के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद सुसायत कलां गांव से लगभग 25-30 हथियारबंद युवक पंप पर पहुंचे। हमलावरों ने सरिया, डंडे और अन्य हथियारों का उपयोग करते हुए पंप कर्मियों पर हमला किया।

कर्मचारी जान बचाकर कार्यालय की ओर भागे, लेकिन हमलावर वहां भी घुस गए और फर्नीचर, शीशे और उपकरणों को तोड़ दिया। उन्होंने कैश काउंटर और कर्मचारियों के पास रखे पैसे भी लूट लिए। इस हमले में कई कर्मचारी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। घटना का पूरा वीडियो पंप के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। फुटेज में हमलावरों की तोड़फोड़ और मारपीट साफ दिखाई दे रही है।

सासनी कोतवाली के क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। घटना के तुरंत बाद इलाके में नाका-टोला अभियान भी चलाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना इलाके में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और पेट्रोल पंपों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की भी चेतावनी दी। उन्होंने जनता से अपील की कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। क्राइम प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को कानून के अनुसार जल्द दंडित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here