महाशिवरात्रि पर्व एवं कावड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कावड़ियों के प्रमुख आवागमन मार्ग का किया निरीक्षण

0
9

 

हाथरस। महाशिवरात्रि पर्व एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को कांवड़ियों के प्रमुख आवागमन मार्ग सिकन्द्राराऊ–हाथरस का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगला रति, सलेमपुर बाईपास कट, वाहनपुर जंक्शन बाईपास व मैण्डू सहित विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था, पुलिस प्रबंध एवं सड़क सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कांवड़ियों को समूहों में सुरक्षित रूप से रवाना कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एनएचएआई को टूटी सड़कों की मरम्मत, निर्माण स्थलों पर रोड सेफ्टी साइन बोर्ड लगाने तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रखने, मंदिरों की सुरक्षा मजबूत करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर जिलेभर में चाक-चौबंद इंतजाम किए जाएंगे तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here