सिकंदराराऊ थाने में 57 वाहनों की हुई नीलामी,चार लाख रुपए का मिला राजस्व

0
11

 

हाथरस जनपद के सिकन्द्राराऊ थाना परिसर में सोमवार को 57 वाहनों की नीलामी की गई। इस नीलामी से कुल चार लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जिसे नियमानुसार सरकारी कोषागार में जमा कराया जाएगा।

ये वाहन मुकद्दमाती, लावारिस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किए गए थे। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जनपद के सभी थानों में लंबे समय से खड़े ऐसे वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए थे।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने नीलामी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया।

नीलामी में दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया सहित कुल 57 वाहन शामिल थे। इसमें लगभग 50 ठेकेदारों ने भाग लिया और खुले तौर पर बोली लगाई। ठेकेदार मुदस्सिर कुरैशी ने ₹4,00,000 की सबसे अधिक बोली लगाई, जिसके बाद नीलामी उनके पक्ष में पूरी की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की नीलामी से न केवल थानों में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों का निस्तारण होता है, बल्कि सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होती है। साथ ही, थाना परिसरों में जगह की कमी की समस्या भी दूर होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here