पुलिस अधीक्षक ने जनपद में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को समस्त थानों पर शांति व्यवस्था ड्यूटी/व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु जाने से पूर्व रिजर्व पुलिस लाइन स्थित माधव परीक्षा ग्रह में किया ब्रीफ

0
10

 

आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री प्रभाकर चौधरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को जनपद के समस्त थानों पर शान्ति व्यवस्था ड्यूटी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु रवाना किए जाने से पूर्व रिजर्व पुलिस लाइन स्थित माधव प्रेक्षा गृह में ब्रीफ किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानन्द कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह, निरीक्षक श्री मुकेश बाबू, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक श्री विमल कुमार सहित समस्त प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस महोदय ने प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने वाला बल नहीं है, बल्कि यह एक जनहितकारी, तकनीकी रूप से दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी सेवा संगठन के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों को ईमानदारी, मेहनत, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट्स को व्यवहारिक एवं मैदानी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें दिनांक 10 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय अवधि के लिए जनपद के समस्त थानों में अटैच किया गया है।
इस दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को थाना कार्यप्रणाली, प्राथमिकी पंजीयन की प्रक्रिया, जनरल डायरी एवं रोजनामचा संधारण, शिकायत प्राप्ति एवं निस्तारण, जनसंपर्क, बीट ड्यूटी, पेट्रोलिंग तथा कानून की व्यावहारिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।
थाना स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आरक्षियों को आम नागरिकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार, विशेष रूप से महिला, बच्चों, बुजुर्गों एवं पीड़ितों से संवाद एवं सहायता की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस व्यवहारिक प्रशिक्षण से प्रशिक्षु आरक्षियों में आत्मविश्वास का विकास होगा तथा वे भविष्य में एक जिम्मेदार, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसकर्मी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here