हाथरस।पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक किशोर को बेरहमी से पीट दिया। मामला कोतवाली चंदपा क्षेत्र के सहजादपुर गांव का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दबंगों ने पहले किशोर के साथ जमकर मारपीट की और फिर बाइक पर सवार होकर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना किसी राहगीर के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट और फायरिंग की पूरी वारदात साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।









