रामपुर में हुई अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन हाथरस ने बैठक कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0
10

 

हाथरस।आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को रेवेन्यू बार एसोसिएशन हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक अधिवक्ता कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने की, जबकि संचालन सुदर्शन शर्मा ने किया।

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेयी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने जनपद रामपुर के साथी अधिवक्ता फारुख अहमद की निर्मम हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी गई।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देने वालों में प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, ललित कुमार, रजनीश गौतम, लाखन सिंह लार्ड, अवधेश शर्मा, शशांक पचौरी, जमुना प्रसाद शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, राकेश चौधरी, राजकुमार अग्निहोत्री, अशोक कुमार शर्मा, आदर्श सक्सेना, नितिन यादव, नरेश कुमार सिंह, मनोज भारद्वाज, अमन शर्मा, प्रशांत अग्निहोत्री और उपेंद्र पाठक सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here