कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर बनी सिंह यादव एडवोकेट का हुआ जोरदार स्वागत

0
29

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर बनी सिंह यादव एडवोकेट का जोरदार स्वागत किया गया।

16 फरवरी 2026 को ग्राम बाद नगला अठवरिया में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनी सिंह यादव एड के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रामीणों और समर्थकों ने फूलमालाएँ पहनाकर, पटका ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया तथा मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनी सिंह यादव एड ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं और आमजन के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में अजीत यादव, अजय प्रधान, भानू यादव, दिलीप यादव, नितिन यादव, विकास वार्ष्णेय, पीयूष कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here