मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत लखनऊ विधानसभा का घेराव करने जा रहे कोंग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय हुए हाउस अरेस्ट

0
14

हाथरस कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय हाउस अरेस्टः मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत लखनऊ विधानसभा घेराव को जा रहे थे

हाथरस के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पहले बीती रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा लगभग 1 बजे की गई।

विवेक उपाध्याय ने बताया कि उनके घर पर पुलिस बल तैनात कर घेराबंदी की गई, ताकि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल न हो सकें।

उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। उपाध्याय के अनुसार, मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, और उनके अधिकारों की आवाज़ को दबाना चिंताजनक है। उपाध्याय ने सवाल उठाया कि क्या उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दे उठाना अब अपराध बन गया है और क्या बेरोजगारों व मजदूरों की बात करना सत्ता को असहज करता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति देशद्रोह नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार होती है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि अधिकारों और सम्मान का है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हाउस अरेस्ट जैसी दमनकारी कार्रवाई उन्हें विचलित नहीं कर सकतीं और वे शांतिपूर्ण, संवैधानिक तथा अहिंसक तरीके से जनता की आवाज़ उठाते रहेंगे।

विवेक उपाध्याय ने यह भी कहा कि सत्ता कितनी भी बाधाएँ खड़ी कर ले, जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और उनका संघर्ष जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here