हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा परसौली गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। 32 वर्षीय संगीता, पत्नी विजय, की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, संगीता का अपने पति से झगड़ा हो गया था।
इसी विवाद के बाद उसने रात्रि में फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारा और पड़ोसियों को सूचना दी।
पुलिस ने परिवार के लोगों से की पूछताछ
पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संगीता को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता चल सके कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। संगीता के तीन बच्चे हैं।







