हाथरस में 99 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हुई शुरू, चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश

0
7

 

हाथरस में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 44,370 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

22,162 और इंटरमीडिएट के 22,208 छात्र शामिल हैं। ये परीक्षाएं जिले के 99 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी का प्रश्न पत्र था। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। कड़ी चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और पुलिस बल भी तैनात है। परीक्षा के दौरान अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी 99 परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। परीक्षा ड्यूटी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 1100 और बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1800 शिक्षकों को तैनात किया गया है।

सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए पूरे जिले को चार जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद के सभी 99 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तहसीलवार बनाए गए चारों जोन के लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here