पूजा करने जा रही वृद्ध महिला को पालतू कुत्ते ने काटा, परिजनों ने पड़ोसी पर जानबूझकर कुत्ते को पीछे छोड़ने का लगाया आरोप

0
4

 

हाथरस के कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडूं में एक वृद्ध महिला को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला सुबह पूजा करने जा रही थीं, तभी पड़ोसी के कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने जानबूझकर कुत्ते को महिला के पीछे छोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पुलिस को सूचना दिए जाने की भी बात सामने आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here