महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,पुलिस जांच में जुटी

0
5

 

हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में रात्रि में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय ललिता के रूप में हुई है, जो जिरौलीखुर्द गांव निवासी तोताराम की बेटी थी।

ललिता की शादी बाजिदपुर निवासी गुड्डू से हुई थी। गुड्डू सूरत में एक गद्दा फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन कुछ समय से गांव में ही रह रहा था। ललिता का एक बच्चा भी है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी।

ललिता के पिता तोताराम ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने कहा है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया है। घटना को अंजाम देने के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here