सहपऊ थाना पुलिस का सराहनीय कार्य, थाने में तैनात अनुबंधित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी की शादी में थाना प्रभारी मयंक चौधरी व उनकी टीम ने 51 हज़ार की आर्थिक सहायता की

0
14

 

हाथरस के थाना सहपऊ से एक मानवीय और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। थाने पर तैनात एक अनुबंधित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी की शादी में थाना सहपऊ प्रभारी मयंक चौधरी ने बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए सराहनीय उदाहरण पेश किया।

युवती की शादी समारोह में पहुंचे थाना प्रभारी मयंक चौधरी ने न सिर्फ बरातियों का आत्मीय स्वागत किया, बल्कि परिवार के साथ हर जिम्मेदारी में सहभागी बने। इस अवसर पर उन्होंने और उनकी पूरी पुलिस टीम ने मिलकर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
आर्थिक सहयोग मिलने पर बेटी के पिता भावुक हो उठे और उन्होंने थाना प्रभारी व पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि यह सहयोग उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्मीय समर्थन और सम्मान का प्रतीक है।
शादी समारोह में मौजूद बरातियों और ग्रामीणों ने भी थाना सहपऊ प्रभारी मयंक चौधरी और उनकी टीम द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पुलिस की यह संवेदनशील पहल समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील दिल धड़कता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here