दो घरों पर बेखोफ चोरों ने बोला धाबा,लाखों रुपए के आभूषण व कीमती सामान पर किया हाथ साफ

0
16

हाथरस के ककोड़ी में दो घरों से लाखों की चोरीः शादी में गए थे परिवार, चोरों ने गहने और अन्य सामान चुराकर फरार

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के ककोड़ी गांव में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने शुक्रवार देर रात दो घरों को निशाना बनाया, जहां से लाखों रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान चुरा लिया गया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य शादी समारोह में बाहर गए हुए थे वृद्ध माता पिता घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे।

पहली घटना भगवती प्रसाद पुत्र सुखराम सिंह के घर में हुई। उनके परिवार के सदस्य, जिनमें पति-पत्नी और बच्चे शामिल थे, एक शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। घर में केवल वृद्ध माता-पिता बाहर के कमरे में सो रहे थे।

चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से में रखे सामान को चुरा लिया। पीड़ित गोपाल ने फोन पर बताया कि चोर तीन जोड़ी पाजेब, एक करधनी, एक टीका और एक बेसर चुरा ले गए। ये सभी गहने अलमारी में रखे हुए थे।

दूसरी चोरी गांव के ही भूरी सिंह के घर में हुई। उनके पुत्र जीतू की पत्नी अपने मायके गई हुई थी, और भूरी सिंह स्वयं बाहर के कमरे में सो रहे थे। चोर छत पर चढ़कर कमरे की कुंडी खोली और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर आवश्यक सामान लेकर फरार हो गए।

दोनों घटनाएं कुछ ही समय के अंतराल पर हुईं। पीड़ितों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here