जिलाधिकारी अतुल वत्स की वजह से बेहतर हुई हाथरस जिले की स्वास्थ्य सेवाएं

0
7

हाथरस।जिलाधिकारी अतुल वत्स के नेतृत्व में हाथरस जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी अतुल वत्स के कुशल नेतृत्व और सक्रिय पहल के चलते जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक चिकित्सा सेवाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।

हाल ही में सिकंदराराव स्थित ट्रॉमा सेंटर पर इंप्लांट रिमूवल की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई, जो जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस तरह की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को अब अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रत्येक मरीज को समय पर और समुचित उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संसाधनों को बेहतर बनाया जा रहा है, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

जनपद में हो रहे इन सकारात्मक बदलावों से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति नई उम्मीद जगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here