हाथरस।एसएलवीसी लखनऊ, मिशन निदेशक लखनऊ एवं आयुक्त महोदया अलीगढ़ मंडल के निर्देशों के क्रम में आरसेटी सासनी में वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 300 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत 117 आवेदनों पर बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत किए गए, जबकि 53 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।
वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 4 लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया गया।
अग्रणी जिला प्रबंधक, केनरा बैंक द्वारा जानकारी दी गई कि शिविर में बैंकों ने पीएम सूर्य घर योजना, पीएमएफई योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 210 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा शिविर की अध्यक्षता की गई तथा मंच से पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए।
शिविर में उपायुक्त उद्योग, उपजिलाधिकारी सासनी, खंड विकास अधिकारी सासनी, अग्रणी जिला प्रबंधक, जनपद की समस्त बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधक, निदेशक आरसेटी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह वृहद ऋण शिविर जनपद में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।









