हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरावली में एक युवती ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। देर रात हुई इस घटना के बाद युवती की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव ककरावली निवासी 20 वर्षीय पलक पुत्री सुरेंद्र सिंह का अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पलक बीए की छात्रा है। विवाद के बाद पलक ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसके तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। उसे उल्टियां भी होने लगीं।
परिवार के सदस्यों ने जब पलक की गंभीर हालत देखी, तो उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया गया।









