उत्तर प्रदेश के हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो युवकों के बीच हुई मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मामला लड़ावली गांव का है। यहां किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई और फिर दोनों युवक आपस में भिड़ गए।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मारपीट का यह लाइव वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।







