थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर कंपनी के डायरेक्टर को पद से हटाने और टेंडर के लाखों रुपये हड़पने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
5

 

हाथरस।थाना साइबर क्राइम हाथरस पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर कंपनी के डायरेक्टर को पद से हटाने और टेंडर की लाखों रुपये की धनराशि हड़पने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला 6 जनवरी 2026 का है, जब वादी श्री नवल किशोर शर्मा निवासी हाथरस गेट ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वह मैनी सक्सेना ट्रांसपोर्ट कंपनी में डायरेक्टर थे। आरोप है कि कंपनी के अन्य निदेशकों और प्रतिनिधियों ने षड्यंत्र रचकर उनके फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर तैयार किए और उन्हें बिना जानकारी दिए पद से हटाने के लिए रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, कानपुर कार्यालय में त्यागपत्र भेज दिया।
इतना ही नहीं, कंपनी के टेंडर कार्य से प्राप्त धनराशि को भी धोखाधड़ी कर हड़प लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर विशेष टीम का गठन किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 21 फरवरी 2026 को जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडेय क्षेत्र से अभियुक्त अक्षय मैनी और नरेन्द्र कुमार मैनी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मार्च 2024 में कंपनी का इनकम टैक्स रिटर्न भरने के नाम पर वादी से डिजिटल हस्ताक्षर लिए गए थे। इसके बाद एक साइबर कैफे से उन हस्ताक्षरों का दुरुपयोग करते हुए त्यागपत्र अपलोड कर दिया गया। आरोपियों ने कंपनी के एचडीएफसी बैंक और पंजाब नेशनल बैंक खातों में आई टेंडर की धनराशि को निजी उपयोग में खर्च कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ जारी है तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here