हाथरस के कुरसंडा न्याय पंचायत क्षेत्र के गांव कुरसंडा में आयोजित विद्युत बिल राहत योजना कैंप में 40,000 रुपये की वसूली की गई। यह कैंप ग्राम पंचायत कुरसंडा सचिवालय पर लगाया गया था, जिससे कई उपभोक्ताओं को लाभ मिला।
बिजली विभाग कुरसंडा क्षेत्र के टी.जी.-2 विश्वमोहन ने ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिलों पर राहत प्रदान करना है।
विश्वमोहन ने बताया कि ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना में अब मात्र एक सप्ताह शेष है। उन्होंने सभी बकायादार विद्युत उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस कैंप में पवन कुमार, विशाल कुलश्रेष्ठ, अनिल कुमार और हरीज्ञान सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।









