हाथरस: युवक ने महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल, IGRS पर शिकायत दर्ज
हाथरस। (उत्तर-प्रदेश) कोतवाली हाथरस गेट इलाके के एक गांव की रहने वाली रेनू (पत्नी किशन सिंह) ने गांव के ही पंकज नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसने आपत्तिजनक फोटो और सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर के उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया है। रेनू ने बताया कि पंकज ने तमंचे के बल पर उनसे शारीरिक संबंध बनाया और उनका आपत्तिजनक फोटो‑वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाया। स्थानीय महिला ने कहा कि युवक ने धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो फोटो और वीडियो को और तेज़ी से वायरल कर दिया जाएगा, जिससे उनके परिवार का सम्मान बुरी तरह प्रभावित होगा।
आरोप देते हुए रेनू ने कहा कि युवक ने उन्हें मानसिक तनाव में डालने के अलावा उनके मान‑सम्मान को भी गंभीर रूप से ठेस पहुँचाई है। आरोप है कि नामजद युवक महिला के साथ कोई अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है। महिला ने इसकी शिकायत थाने में दी थी लेकिन कार्यवाही नहीं होने पर अब
पीड़िता ने IGRS (Integrated Grievance Redressal System) पर जाकर एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की माँग की है।









