यादव की लव स्टोरी फ़िल्म को लेकर यादव समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

0
3

 

सिकंदरा राव में सैकड़ो यादव समाज के युवायो ने सिकंदरा राव उप जिला अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा है जहां उन्होंने यादव की लव स्टोरी को लेकर पिक्चर को रोकने का आवहान किया है,

जानकारी के अनुसार आज दिनांक 24 फरवरी मंगलवार को सिकंदराराव क्षेत्र के दर्जनों यादव समाज के युवाओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सॉपते हुए कहा है यादव जी की लव स्टोरी, फिल्म को लेकर विवाद का मुख्य कारण यादव समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है, क्योंकि यादव समाज के लोगों का मानना है कि फिल्म में समुदाय की एक महिला को दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ रोमांटिक अफेयर में दिखाया गया है, जो “अपमानजनक” है।

यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली हे,यादव की लव स्टोरी मूवी को पूरे तरीके से रोक दिया जाए, उन्होंने बताया है उसे मूवी में यादव समाज की भावनाओं को आहत किया गया है, जोकी यादव समाज इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगा साथ ही उन्होंने कहा है कि अभी तो यह आंदोलन तहसील स्तर पर ही किया जा रहा है और अगर सरकार ने और इस पिक्चर के प्रोड्यूसर ने इसको रिलीज करने से नहीं रोका तो यह आंदोलन एक बड़ा रूप ले लेगा,

और उसके जिम्मेदार यह पिक्चर निर्माता और इसमें काम करने वाले ही होंगे, ज्ञापन देने के दौरान वहा नारे भी लगाए गए और इस ज्ञापन के समय सैकड़ो लोग मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here