हाथरस।आगामी होली के पर्व को लेकर यह साफ तौर से निर्देश दिया गया है कि जिलेभर की सभी तहसीलों में, होली में खाने वाली कचरी ब भंडारण चेक करें जिसके चलते आज दिनांक 24 फरवरी दिन मंगलवार को जिले से आई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिकंदरा राव उप जिलाधिकारी और पुलिस टीम के साथ नगर की कई दुकानों की रूटीन चेकिंग की, चेकिंग अभियान के दौरान नगर में कई प्रमुख दुकानदार अपनी दुकानों की शटर बंद करके मौके से चले गए जहां कुछ को अधिकारियों ने फोन करके पूछा और उन्हें समझाया कि यह रूटीन चेक ने पर दुकानदारों ने अपना बाहर होने का हबाला बताते हुए आने से इनकार कर दिया
जहां अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि आगामी त्यौहार के चलते यह रूटीन चेकिंग चल रही है और नगर में यह चेकिंग अगले के दिन तक चलेगी, उन्होंने बताया नगर में कुछ के सैंपल तेल का लिया गया है और कहीं पनीर का भी सैंपल लिया गया है जिसको जांच के लिए भेजा गया है









