निजाम होटल से जुड़े वायरल वीडियो के प्रकरण को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता

0
13

 

थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुगढ़ी स्थित निजाम होटल से जुड़े वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कर्मचारी कथित रूप से भोजन को जानबूझकर अशुद्ध करता दिखाई दे रहा है। यदि जांच में वीडियो की पुष्टि होती है तो यह खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है तथा आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही, प्रबंधन की संलिप्तता या लापरवाही पाए जाने पर उसके विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही की बात कही।

संगठन पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसलिए प्रशासन को उदाहरण प्रस्तुत करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के अन्य होटलों व ढाबों की औचक जांच कराए जाने की भी मांग उठाई।

होटल प्रबंधन द्वारा एक लाख रुपये की मांग किए जाने के आरोप को पदाधिकारियों ने निराधार बताया और कहा कि यदि ऐसा कोई तथ्य है तो प्रमाण सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी प्रकार का सामाजिक वैमनस्य फैलाना नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की रक्षा सुनिश्चित करना है।

पत्रकार वार्ता में विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, जिला संगठन मंत्री देवराज, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष कैलाश कूलवाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, सहमंत्री अमरदीप, विभाग संयोजक बजरंग दल हर्षित गोड़, जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री, जिला सह सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी तरुण शर्मा, नगर सह मंत्री विजय गुप्ता, नगर सह संयोजक लक्ष्मण दीक्षित तथा राम यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here