मुरसान पुलिस ने दो युवकों को 55 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार

0
1

 

हाथरस पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुरसान पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही की।

पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 55 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here