पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद एक युवक को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

0
2

 

थाना हाथरस गेट पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 फरवरी 2026 को पीड़िता द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर देकर सूचना दी गई कि दिनांक 8 जनवरी 2026 को पड़ोसी गांव के रहने वाले पंकज पुत्र नारायण सिंह ने घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में हाथरस पुलिस की थाना हाथरस गेट टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को अभियुक्त को आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here