थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में नामजद एक आरोपी को मात्र 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 फरवरी 2025 को थाना सिकन्द्राराऊ पर वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उमेश पुत्र कमल सिंह द्वारा छेड़छाड़ की गई है।
तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तत्काल क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
निर्देशों के क्रम में हाथरस पुलिस की थाना सिकन्द्राराऊ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश को घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।









