हाथरस। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर मेंडू के समीप एक स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदराराऊ की ओर से आ रहे नूर मोहम्मद और उसका साथी हाईवे पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने उन्हें टक्कर मार दी।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।









