हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स द्वारा प्रेम रघु मेडिकल कॉलेज में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि एवं गीतकार विष्णु सक्सेना रहे। विशिष्ट अतिथियों में कवि मनु प्रताप ‘राणा’ एवं डॉ. नितिन मिश्रा शामिल रहे। कवि सम्मेलन के दौरान कवियों ने होली के रंगों और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रचनाओं का पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व आईपीएस आदित्य वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, बनी सिंह कुशवाह सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय कवि एवं गीतकार विष्णु सक्सेना सहित अन्य कवियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रवीण वार्ष्णेय, देवेंद्र गोयल, कमलकांत दोबराबाल, सोनल अग्रवाल, शैलेन्द्र सावलिया, उपवेश कौशिक, डॉ. पी.पी. सिंह, संदीप गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय, ललित कुमार, कौशल किशोर वार्ष्णेय, शैलेश अग्रवाल, प्रभा वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।







