थाना हाथरस गेट पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
दिनांक 25 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस टीम द्वारा मथुरा-बरेली हाईवे सर्विस रोड पर चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ और जांच में युवक वाहन चोर निकला।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर HR 51 CS 8962 बरामद की गई।
पुलिस द्वारा वाहन के चेसिस और इंजन नंबर का भी मिलान किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त धीरेन्द्र ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने 28 अक्टूबर 2025 को हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में चौधरी ढाबा के सामने से उक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी की थी।
वह इस मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में महोबा की ओर ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।









