न्यायालय के आदेश पर हाथरस पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, 648 लीटर अवैध शराब को किया गया नष्ट

0
3

 

यूपी के हाथरस में होली के मद्देनज़र अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

न्यायालय के आदेश पर हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ परिसर में जब्त की गई अवैध शराब को बुलडोजर की मदद से नष्ट कराया गया।

पुलिस के अनुसार 44 मामलों में जब्त कुल 648 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। इसमें 408 लीटर अंग्रेजी शराब और 240 लीटर देशी शराब शामिल थी। नष्ट की गई शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी संजय कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ जे. एन. अस्थाना की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश पर की गई।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here