सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

0
5

 

हाथरस। शनिवार को हाथरस सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

समाधान दिवस में लोगों ने पानी निकासी, भूमि विवाद, बिजली विभाग, सड़क निर्माण, चकबंदी एवं अन्य भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र दिए। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए। इनमें स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आंगनवाड़ी, दिव्यांग कल्याण विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वामी भारती, विद्यालय निरीक्षक संत कुमार, जिला कृषि अधिकारी, जिला वन अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here