पुलिस ने 24 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

0
7

 

जनपद हाथरस के थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 10 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला जलाल मोड़ पर दबिश दी।

इस दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 24 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना सिकन्द्राराऊ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here