सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग महासभा का होली मिलन समारोह हुआ आयोजन,भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

0
6

 

हाथरस में सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग महासभा, हाथरस के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह आर्य समाज द्वार, सासनी गेट हाथरस पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादवेन्द्र सिंह बघेल ने की, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुशवाहा, राठौर, कश्यप, नागर, सविता, पाल बघेल, प्रजापति जैसे अति पिछड़े वर्ग में शामिल विभिन्न समाजों के बुद्धिजीवियों ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने आपसी सहयोग, भाईचारे और एकता को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही, बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के महत्व पर भी जोर दिया गया।

सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग समाज के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी, हाथरस के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा का दुपट्टा और फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

होली मिलन समारोह में डॉ. सोमेश कुशवाहा, ठा. सूरज पाल सिंह राघव, गेंदा लाल आर्य, वीनेश सविता, अजय कुमार नागर, उमेश कुमार कातिब, मुरारी लाल राठौर, सिया राम प्रजापति, गिरीश बाबू नागर, के.सी. महाशय, श्योप्रसाद राठौर, डॉ. वीर पाल सिंह, प्रेम चन्द्र बघेल, देवेन्द्र तुरैहा, सुभाष सविता, रामजी लाल, भगवान सिंह पाल, टीकाराम पाल, प्रेम दास, विनोद राजपूत, डॉ. आर.सी. गोला, जय सिंह नागर, एड. देवी चरन बघेल, डॉ. देशराज सिंह, पुष्पेन्द्र छतारीवाल, मुनेश बघेल और हरी किशन कुशवाहा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने में महासभा कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार नागर की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here