हाथरस। शहर के विद्यापति नगर नई बस्ती वाला पट्टी में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन नंद उत्सव महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन आचार्य श्रवण कुमार भारद्वाज के श्रीमुख से किया जा रहा है।
कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उपलक्ष्य में नंद उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के नंद उत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। पूरे कथा पंडाल में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
नंद उत्सव के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक प्रेमचंद द्वारा भक्तों के बीच फल, बच्चों के लिए खेल-खिलौने आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्रवण कुमार भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से मन में भक्ति भावना जागृत होती है और भगवान के प्रति श्रद्धा बढ़ती है। समय-समय पर कथा श्रवण करने से व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
नंद उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।









